Sambhal News: एसी ठीक करते समय करंट से युवक की मौत, परिवार में मातम
संभल, अगस्त 16 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव तलवार में शनिवार को घर में एसी की सर्विसिंग करते समय करंट की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव दफना दिया। थाना क्षेत्र के गांव तलवार निवासी मुजस्सिम (21 वर्ष) पुत्र मुस्तकीम दिल्ली में एसी मैकेनिक का काम करता था। चेहल्लुम के चलते वह इन दिनों घर आया हुआ था। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे वह घर में लगे एसी की सर्विसिंग कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुजस्सिम की मौत की सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.