संभल, जुलाई 22 -- Sambhal News: संभल-मुरादाबाद मार्ग पर एसडीएम कोर्ट के सामने बुधवार दोपहर मुरादाबाद की तरफ से कार को तेज रफ्तार से लेकर आ रहे छात्र ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो लोग मामूली चोटिल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने कार चालक छात्र को पकड़ लिया, हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि छात्र कार को बहुत तेज रफ्तार से लेकर आ रहा था। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...