संभल, अगस्त 3 -- Sambhal News: मुरादाबाद में नॉर्थ इंडिया जॉन डांस चैंपियनशिप एवं मॉडलिंग प्रतियोगिता में एबीसी किड्स मोंटेसरी स्कूल के बच्चों ने परचम लहराते हुए कई मेडल जीते। जिनका सोमवार को स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। स्टेशन रोड एबीसी किड्स मोंटेसरी स्कूल के बच्चों ने मुरादाबाद में रविवार को आयोजित नॉर्थ इंडिया जॉन डांस एवं मॉडलिंग प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ आकर्षक रेप वॉक और बेहतरीन स्टाइल की प्रस्तुति से निर्णायक मंडल का मनमोह लिया। जिसमें वैष्णवी गोल्ड मेडल, मायरा गोल्ड मेडल, ज्ञानवी सिल्वर मेडल, आयरन और ऐश ब्रॉन्ज मेडल ने जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल की संचालिका संगीता भार्गव ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 30 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया था। जिन्हें पछाड़क...