संभल, जुलाई 7 -- Sambhal News: पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर पंचायत की कान्हा गौशाला परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम उत्साह और जनभागीदारी के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, नगर पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों और लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री राजेश, नगर पंचायत चेयरमैन हर्षवर्धन वार्ष्णेय, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता और अधिशासी अधिकारी अमरेश तिवारी ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर किया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित द...