Sambhal News: एएसपी उत्तरी ने श्री कल्कि धाम निर्माण कार्य का लिया जायजा
संभल, अक्टूबर 20 -- Sambhal News: ऐंचोड़ा कम्बोह स्थित श्री कल्कि धाम में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सुमित सुधाकर रामटेके पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन किया और श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने धाम की गतिविधियों और धार्मिक आयोजनों के संबंध में जानकारी ली। एएसपी उत्तरी ने श्री कल्कि धाम में निर्माणाधीन मंदिर की विभिन्न गतिविधियों को देखा। धाम में इन दिनों निर्माण कार्य के साथ धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए जा रहे हैं। शारदीय नवरात्र के अवसर पर आचार्य प्रमोद कृष्णम की नौ दिवसीय मौन साधना के समापन पर हवन-पूजन किया गया था। इसमें राष्ट्र की समृद्धि और विश्व शांति की कामना की गई। श्री कल्कि धाम के निर्माण को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। मंदिर परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.