संभल, जुलाई 4 -- Sambhal News: उमसभरी गर्मी के बीच शहर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। एक ओर भीषण उमस से जनजीवन प्रभावित है, वहीं दूसरी ओर घंटों बिजली गुल रहने और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या ने उपभोक्ताओं का जीना मुहाल कर दिया है। शनिवार को शहर के मोहल्ला कोटपूर्वी, गर्वी, नाला, हिलाली सराय और ठेर बाजार समेत कई इलाकों में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ताओं का कहना है कि इन क्षेत्रों में प्रतिदिन करीब छह से सात घंटे तक अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इसके अलावा बार-बार ट्रिपिंग होने से भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।लगातार यह भी पढ़ें- Katihar News: बिजली-उमस ने बढ़ाई बेचैनी, बिजली की आंख-मिचौनी से हलकान हुआ कटिहार बिजली गुल रहने से पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर बंद पड़े रहने...