संभल, अगस्त 23 -- Sambhal News: कोतवाली क्षेत्र के गांव बर्रई में शुक्रवार की देर शाम को उपले निकालते समय एक महिला को सांप ने डस लिया। सांप के काटने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी तो परिवार के लोगों ने आनन-फानन में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर महिला को डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गांव वरई निवासी रामतीर्थ की 40 वर्षीय पत्नी कमलेश खाना बनाने के लिए ढेर से उपले निकाल रही थीं। इसी दौरान वहां छिपे सांप ने उनके बाएं हाथ के अंगूठे पर काट लिया। सांप के डसते ही कमलेश की चीख निकल गई और शोर मचाते हुए वहां से भागी। यह भी पढ़ें- Latehar News: सर्पदंश से महिला अचेत,रेफर चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहे थे, हालत बिगड़ती देखकर परिवा...