संभल, अक्टूबर 22 -- Sambhal News: सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव चिमियावली में उधार के रुपये मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज की। आरोपी ने मारपीट करते हुए चाकू से गर्दन व पेट पर हमला कर दिया। जिससे युवक घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस व सीओ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के गांव चिमियावली निवासी इरफान बुधवार सुबह उधार के डेढ़ लाख रुपयों का तकादा करने के लिए गांव निवासी साउद के पास पहुंचा। उधार के डेढ़ लाख रुपयों का तकादा किया तो आरोपी ने इरफान के साथ गाली-गलौज की। उसने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट करते हुए गर्दन पर पेट पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे इरफान लहूलुहान होकर गिर पड़ा। शोर शराबा ...