संभल, अगस्त 19 -- Sambhal News: क्षेत्र के गांव इसामपुर डांडा और आसपास के जंगलों में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव के नजदीक तेंदुआ देखे जाने की चर्चा के बाद ग्रामीण अकेले खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। कृषि कार्य प्रभावित होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों और जंगल के आसपास तेंदुए की गतिविधि को लेकर लगातार डर बना हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए अब वे समूह में ही खेतों की ओर जा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से शिकायत कर तेंदुए को पकड़ने और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों ने वन विभाग की ओर से जल्द पिंजरा लगाने और तेंदुए की तलाश करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन इसामपुर के जंगल में अभी तक पिंजरा नजर नहीं आया। इसे लेकर ग्रामीण विभाग की कार्रवाई पर स...