संभल, सितम्बर 30 -- Sambhal News: नगर के समीप देवर खेड़ा स्थित एक धर्मशाला में चल रहे बाबा फुलसंदे का सत्संग मंगलवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन जगतगुरु सतपुरुष बाबा फुलसन्दे वालों ने अपने आध्यात्मिक संदेश में मनुष्य को आत्म-निरीक्षण, ईश्वर भक्ति और सद्कर्मों का मार्ग अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सीमित मानवीय क्षमता के बल पर माया के बंधन से पार पाना कठिन है, इसके लिए ईश्वर की कृपा और ज्ञान आवश्यक है। सत्संग के दौरान सतपुरुष बाबा फुलसंदे वालों ने कहा कहा कि मनुष्य को दूसरों की कमियां देखने से पहले अपनी कमियों को पहचानना चाहिए। यदि व्यक्ति आत्म-मंथन कर अपनी गलतियों को समझ ले, तो वह दूसरों पर दोष लगाने की प्रवृत्ति से बच सकता है। उन्होंने कर्मों और मानसिक प्रवृत्तियों के आधार पर मनुष्य को असुर, देवता और सामान्य मनुष्य की श्रेणियों से ...