Sambhal News: इनर व्हील क्लब सिटी स्टार का अधिष्ठापन समारोह आयोजित
संभल, जुलाई 15 -- Sambhal News: इनर व्हील क्लब सिटी स्टार का अधिष्ठापन समारोह बुधवार को रामस्वरूप रोड स्थित जैन पैलेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब पदाधिकारियों ने गणेश वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ किया। समारोह में मुख्य अतिथि नेहा राय को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें चारु अग्रवाल को अध्यक्ष और सोनिया बिंदल को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने क्लब की आगामी गतिविधियों और सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा की। सदस्यों ने समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्वेता, स्वाति अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, दीप्ति, शिखा, रुचि, कल्पना, शैली सक्सेना, नीलम चौधरी सहित क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Mora...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.