Sambhal News: आवार कुत्ते ने छह से अधिक लोगों को काटकर किया जख्मी
संभल, सितम्बर 28 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर में बीते शनिवार रात एक आवारा कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। घरों में सो रहे आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें काटकर उन्हें जख्मी कर दिया। कुत्ते के हमले में बच्चे भी जख्मी हुए हैं। सभी घायलों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई पहुंचकर उपचार कराया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को घर भेज दिया है। ग्रामीण अवधेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे ग्रामीण अपने-अपने घरों में सो रहे थे। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता जयप्रकाश के घर में घुस गया और पैर में काट लिया। साथ ही जयप्रकाश को भी जख्मी कर दिया। वहीं छह वर्षीय दीपक के दाहिने हाथ, राज्यपाल के सीधे हाथ, पर्वत सिंह के सीधे पैर, आठ वर्षीय हाशमी के सीधे हाथ, सात वर्षीय किसान के सीधे हाथ तथा 14 वर्षीय अंजली के हाथ में काट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.