Sambhal News: आवारा पशु से टकराया ऑटो, चालक गंभीर घायल
संभल, अगस्त 23 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के सीएनजी पंप मार्ग पर गांव मढ़न के पास रविवार को एक ऑटो के सामने अचानक आवारा पशु आ गया। पशु से टकराने के कारण ऑटो अनियंत्रित हो गया और पेड़ से टकरा गया टक्कर से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ऑटो चालक मतसूद पुत्र रुख्सत निवासी पलुपुरा मिलक घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हादसे की जानकारी घायल के परिजनों को भी दी। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने मार्ग पर घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर चिंता जताते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.