संभल, अक्टूबर 29 -- Sambhal News: जिले में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की क्रियाशीलता और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए 28 से 30 अक्तूबर तक तीन दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत उपकेंद्र स्तरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की नियमित उपस्थिति और कार्यों की समीक्षा की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक के निर्देश पर अभियान के लिए टीम गठित कर जांच की जाएगी। इसमें स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन और सीएचओ की जिम्मेदारियों के निर्वहन की पड़ताल होगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ मानव संसाधन नीति के तहत प्रशासनिक और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Orai News: जिले में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की परख को तीन दिन चलेगा विशेष निरीक्षण अभियान ज...