संभल, अक्टूबर 15 -- Sambhal News: गुन्नौर, संवाददाता। बबराला थाना क्षेत्र के गांव तुमरिया खादर में आधी रात हेलमेट पहनकर हथियार के साथ घर में घुसे अज्ञात युवक की घटना से सनसनी फैल गई। घर में घुसने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इससे पीड़ित परिवार दहशत में है। परिवार ने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। गांव निवासी लेखराज पुत्र बसंतलाल के मुताबिक, 12 अगस्त की रात करीब 2:19 बजे वह अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रहे थे। तभी हेलमेट पहने एक अज्ञात युवक हाथ में असलहा लेकर उनके घर में घुस आया। रात के सन्नाटे में युवक की घर के अंदर मौजूदगी से परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। यह भी पढ़ें- Sambhal News: रात के अंधेरे में हेलमेट पहनकर घर में घुसा हथियारबंद बदमाश हेलमेट पहने होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी, लेकिन उसक...