Sambhal News: आधी रात चौकी में निकला जहरीला सांप, पुलिसकर्मियों के उड़े होश
संभल, अगस्त 27 -- Sambhal News: नखासा थाना क्षेत्र की रिठाली पुलिस चौकी में बुधवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब चौकी परिसर में जहरीला कॉमन करैत सांप दिखाई दिया। सांप नजर आते ही पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। उन्होंने खुद को सुरक्षित करते हुए सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू करने वाले जाबूल को सूचना दी। सूचना मिलते ही जाबूल आधी रात चौकी पहुंचा। उसने ईंटों के ढेर में छिपे सांप को काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद सांप को आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। सांप के रेस्क्यू होने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। चौकी प्रभारी ने जहरीले सांप को सुरक्षित पकड़ने के लिए जाबूल के साहस और सूझबूझ की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.