संभल, अक्टूबर 1 -- Sambhal News: संभल, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के गांव मूसापुर निवासी चार वर्षीय मासूम मोहम्मद अदीव ने सर्पदंश के बाद आठ दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार जिंदगी की जंग जीत ली। 21 सितंबर को कॉमन करैत सांप के डसने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा। आठ दिन तक उपचार के बाद 28 सितंबर को मासूम को वेंटिलेटर से हटाया गया और गुरुवार को स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। मासूम के घर पहुंचते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया। 21 सितंबर को सर्पदंश के करीब आधे घंटे के अंदर अदीव को जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां फार्मासिस्ट मनोज कुमार ने उसे एंटी रैबीज इंज...