Sambhal News: आजादी के जश्न से पहले हाई अलर्ट पर संभल, रातभर चला पुलिस का चेकिंग अभियान
संभल, अगस्त 14 -- Sambhal News: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शुक्रवार को जिलेभर में पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देर रात तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। दूसरे जिलों को जोड़ने वाली सीमाओं पर पुलिस ने संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली और आने-जाने वाले लोगों की भी जांच की। चन्दौसी रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड के साथ घनी एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भी पुलिस की विशेष निगरानी रही। सुरक्षा के लिहाज से शहर के होटल और ढाबों पर भी पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। चन्दौसी क्षेत्र में सीओ कुलदीप कुमार और कोतवाली प्रभारी मोहित चौधरी ने पुलिस टीम के साथ देर रात तक विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले की सीमाएं सील, चप्पे-चप्पे पर चौकसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.