संभल, सितम्बर 4 -- Sambhal News: पिछले दिनों से हो रही बारिश ने कच्चे व जर्जर मकान स्वामियों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है। तहसील क्षेत्र में बारिश के चलते कई कच्चे मकान, दीवार और छत गिर चुकी है। बारिश के चलते तहसील क्षेत्र के कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मद नगर कस्बा में भी बुधवार की रात को बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक मकान भरभरा कर ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान में मौजूद सभी लोग बाल-बाल बच गए। बुधवार की रात बारिश के चलते गांव मोहम्मद नगर कस्बा निवासी रामश्री पत्नी स्व. रमेश कश्यप अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- बरसात के चलते गिरा गरीब का आशियाना तभी बारिश के चलते अचानक आसमान में बिजली गरजने लगी, वह कुछ समझते एक तेज आवाज के साथ मकान पर बिजली आ गिरी। धमाका इतना तेज था कि मकान का पूरा...