संभल, अगस्त 10 -- Sambhal News: आईआईए और माधव ग्रांट के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को उद्यमी समागम का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथियों द्वारा जनपद सहित अन्य जनपदों से पहुंचे व्यापारियों को ऋण एवं बैंकों से संबंधित जानकारी दी गई। आजाद रोड स्थित संजीवनी पैलेस में शनिवार की शाम को आईआईए और माधव ग्रांट नहीं सहयोग को रूप से उद्यमी समागम आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर केके गोयल व विशिष्ट अतिथि एसके गोयल के द्वारा व्यापारियों को औद्योगिक परियोजनाओं एवं संरक्षण परियोजना रिपोर्ट और वित्तीय प्रशिक्षण तैयार करने की विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर माधव ग्रांट मैनेजमेंट के सीईओ नितिन अग्रवाल, आईआईए के सचिव आशीष गुप्ता, नीरज चौधरी, संजय गुप्ता, नितिन अग्रवाल, बाबू फूल प्रकाश, गोपाल रस्तोगी, अरविंद अरोरा, राम कहर आर्य, शौर्य आर्य सहित मुराद...