संभल, सितम्बर 29 -- Sambhal News: जनपद में बीते दो दिनों पूर्व हुई तेज बारिश और आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। क्षेत्र में धान और बाजरा की खड़ी फसलें तेज हवाओं के कारण जमीन पर बिछ गईं। जबकि धान के खेतों में पानी भरने से फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसान खेतों से पानी निकालकर फसल को सड़ने से बचाने की जद्दोजहद में जुटे हैं। गांव वहीपुर निवासी किसान ऋषिपाल सिंह, भूप्रकाश, यादराम, ओमपाल कुशवाहा, प्रताप, जंडेल और रोहित समेत अन्य किसानों ने बताया कि बारिश और आंधी से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भरने से कटी और गिरी धान की फसल के खराब होने की आशंका बनी हुई है। यह भी पढ़ें- बारिश से फसलें बर्बाद, सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग किसानों का कहना है कि यदि जल्द पानी नहीं निकला तो नुकसान और बढ़ सकता है। कि...