Sambhal News: आंगनबाड़ी भर्ती में 11 के आय प्रमाण पत्र मिले फर्जी
संभल, अगस्त 8 -- Sambhal News: जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती प्रक्रिया के दौरान फर्जी आय प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी हासिल करने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। तहसील संभल क्षेत्र की 11 चयनित अभ्यर्थियों के आय प्रमाण पत्र जांच में गलत पाए गए हैं। एसडीएम संभल ने सभी प्रमाण पत्र निरस्त किए जाने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट एडीएम को भेज दी है। मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में पहुंचने के बाद अब इन नियुक्तियों पर भी संकट गहरा गया है।
दोषी अभ्यर्थियों की सूची साथ ही जिन लेखपालों की रिपोर्ट पर आय प्रमाण पत्र जारी हुए, उनकी भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) विभाग ने इसी वर्ष जिले में 203 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया पूरी की थी। इसके लिए दो हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। चयन सूची ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.