संभल, अगस्त 23 -- Sambhal News: संभल में करीब डेढ़ साल के कार्यकाल के बाद शनिवार को एसपी केके बिश्नोई की विदाई भावुक पलों में बदल गई। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समारोह में अपने कार्यकाल को याद करते हुए एसपी की आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्हें भावुक देख पास बैठे डीएम अंकित खंडेलवाल भी भावुक हो गए और पीठ थपथपाकर उन्हें ढांढस बंधाया। समारोह के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों ने सजी हुई गाड़ी को खुद धक्का देकर उन्हें विदाई दी। केके बिश्नोई का स्थानांतरण बिजनौर एसपी के पद पर हुआ है। इसी के साथ आईपीएस विकास चंद्र त्रिपाठी ने शनिवार को संभल के नए एसपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया। अपने विदाई संबोधन में केके बिश्नोई ने कहा कि संभल में बिताया समय उनके जीवन की यादगार अवधि रहेगा। जिले में काम करने के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारि...