संभल, जुलाई 22 -- Sambhal News: असमोली थाना पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। थाना प्रभारी मोहित चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के गांव बेला में दबिश देकर तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में आरिफ पुत्र रमजानी, आबिद पुत्र अख्तर और छोटे पुत्र अब्दुल, निवासी बेला थाना असमोली शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय में वाद विचाराधीन थे। न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बाद भी वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सुपौल: तीन वारंटी गिरफ्तार गिरफ्त...