संभल, अगस्त 13 -- Sambhal News: संभल। असमोली थाना पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है , जबकि दूसरा आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से दो बने हुए और 42 अधबने तमंचे व अवैध हथियार बनाने की सामग्री बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जबकि भागे आरोपी की तलाश में जुटी है। जिन 30 लोगों को अवैध तमंचे बनाकर बेचे गए हैं, पुलिस उन्हें भी बरामद कर आगे की कार्रवाई करेगी। एसपी ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। थाना पुलिस को सूचना मिली कि हीरापुर गांव के जंगल में बंद पड़ी पानी की टंकी में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। पुलिस ने छापेमारी कर मौके से हीरापुर निवासी इकरार को गिरफ्ता...