संभल, अक्टूबर 6 -- Sambhal News: जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने निरीक्षक और उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। इस फेरबदल में कई थानों की कमान बदली गई है। गैर जनपद स्थानांतरण के चलते असमोली और हयातनगर के थाना प्रभारियों को पुलिस लाइन भेजे जाने के बाद दोनों थानों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। असमोली थाना प्रभारी सुधीर पंवार और हयातनगर थाना प्रभारी संजीव कुमार बालियान का गैर जनपद स्थानांतरण होने के कारण उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है। संजीव बालियान का बरेली जनपद ट्रांसफर हुआ है जबकि सुधीर पंवार बिजनौर जनपद स्थानांतरित हुए हैं। इसके बाद पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक अरविंद कुमार को हयातनगर थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरी...