संभल, जुलाई 28 -- Sambhal News: बुजुर्गों को अब गठिया, कमर दर्द, गर्दन दर्द और जोड़ों की समस्याओं के इलाज के लिए निजी क्लीनिकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। चन्दौसी स्थित 50 बेड के संयुक्त चिकित्सालय (सीएचसी) में फिजियोथैरेपी यूनिट शुरू होने से वरिष्ठ नागरिकों को अब यह सुविधा निःशुल्क मिल रही है। यूनिट शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर ही रोजाना 15 से 20 मरीज इसका लाभ उठा रहे हैं। सीएमएस डॉ. हरविंदर सिंह की देखरेख में संचालित इस यूनिट में 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का आधुनिक इलेक्ट्रोथेरेपी मशीनों के माध्यम से उपचार किया जा रहा है। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. गौरव बंसल ने बताया कि यहां गठिया, साइटिका, कमर व गर्दन का दर्द, कंधे की जकड़न, नसों से जुड़ी समस्याओं और पुराने जोड़ों के दर्द का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल ओपीडी के दौ...