संभल, अगस्त 10 -- Sambhal News: नखासा थाना क्षेत्र में सोमवार को अनियंत्रित बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक और पैदल जा रहे एक वृद्ध घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। थाना क्षेत्र के गांव लखौरी निवासी प्रियांशु (18) पुत्र ओमपाल सोमवार को बाइक से रिठाली की ओर जा रहा था। भारतल-सिरसी मार्ग पर नहर की पुलिया के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पैदल जा रहे सलीम अहमद निवासी नरोत्तम सराय को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रियांशु और सलीम अहमद दोनों घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की सूचना पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस के अनुसार दोनों घायलों का उपचार जारी है। हादसे के कारणों की ...