संभल, अक्टूबर 21 -- Sambhal News: चन्दौसी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार करते हुए हड़ताल की। इस दौरान अधिवक्ताओं का एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना तथा बार काउंसिल द्वारा विभिन्न बार एसोसिएशनों की हड़ताल पर रोक लगाने के संबंध में भेजे गए पत्रों का विरोध करना शामिल रहा। अधिवक्ताओं ने कहा कि कानपुर बार एसोसिएशन एवं द लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 10 और 11 सितंबर 2026 को आयोजित प्रांतीय अधिवक्ता सम्मेलन में 21 अक्टूबर को न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया था। इसी निर्णय के तहत चंदौसी बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं ने बुधवार को न्यायालयों में कामकाज नहीं किया और अपनी मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह सचिव तीरथ राज यादव आदि अ...