Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम
संभल, अक्टूबर 9 -- Sambhal News: काफूरपुर। थाना ऐंचौड़ा कंबोह क्षेत्र के गांव मुरथला निवासी 34 वर्षीय गौरव उर्फ अमन त्यागी की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल गौरव ने मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गौरव उर्फ अमन त्यागी गुरुवार को बाइक से ऐंचौड़ा कंबोह स्थित अपने फुफेरे भाई सचिन त्यागी से मिलने गया था। देर शाम घर लौटते समय मनोटा-ऐंचौड़ा मार्ग पर सिराज किसान इंटर कॉलेज के पास सामने से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गौरव सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को असमोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए मुरादाबाद के साईं अस्पताल ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.