संभल, अक्टूबर 29 -- Sambhal News: कोतवाली क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाइवे पर गांव बिचपुरी सैलाब के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक नरौरा से अपने गांव रसूलपुर लौट रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर हालत में रामनिवास को अलीगढ़ के हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव रसूलपुर निवासी विजेंद्र पुत्र राजवीर 30 वर्ष और रामनिवास पुत्र पान सिंह 26 वर्ष बुधवार देर रात बाइक से नरौरा से अपने गांव वापस लौट रहे थे। आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाइवे पर...