Sambhal News: अकर्ममोचन कूप की जमीन से हटाया अतिक्रमण, तीन दुकानों की पिछली दीवारें तोड़ीं
संभल, अक्टूबर 23 -- Sambhal News: संभल में प्राचीन अकर्ममोचन कूप की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर पालिका परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर कोतवाली चौराहे के पास चलाए गए अभियान के दौरान तीन दुकानों के पीछे बढ़ाकर बनाए गए निर्माण को हटाया गया। इसके लिए दुकानों की पिछली दीवारें तोड़ी गईं। वहीं थाने वाली मस्जिद की ओर से कूप की जमीन पर बनाए गए रास्ते को भी खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आदित्य प्रकाश और जेई सचिन कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। मजदूरों की सहायता से अतिक्रमण वाले हिस्सों को हटाने का काम शुरू किया गया। प्रशासन के अनुसार, कुछ दुकानदारों ने अपनी ओर से ही कब्जा हटा लिया था, जबकि अन्य लोगों ने ऐसा नहीं किया। इससे पहले दुकानदारों के साथ बैठक कर उन्हें अतिक्रमण के दायरे मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.