संभल, सितम्बर 10 -- Sambhal News: बनियाठेर क्षेत्र के ग्राम अकरौली में बुधवार को दो दिवसीय फूलडोल मेले का पहला दिन श्रद्धा, उमंग और रोमांच से भरपूर रहा। सुबह से ही गांव में मेले को लेकर उत्साह नजर आया। जगह-जगह लोगों की भीड़ और चहल-पहल के बीच जनता इंटर कॉलेज अकरौली से फूलडोल मेले की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। विभिन्न मार्गों से होकर निकली यात्रा में लोगों का उत्साह देखते ही बना। शोभायात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण किया और इसके बाद वापस जनता इंटर कॉलेज पहुंचकर विधिवत समापन हुआ। इसके बाद दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक विशाल दंगल ने मेले के रोमांच को और बढ़ा दिया। यह भी पढ़ें- Chapra News: महिला दंगल में यूपी, बिहार, झारखंड व राजस्थान के पहलवानों का दबदबा दूर-दराज से आए पहलवानों ने अख...