संभल, अगस्त 25 -- Sambhal News: थाना गुन्नौर क्षेत्र के घुघईया गांव के रहने वाले महिलाओ सहित दर्जन भर से अधिक लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से जुनावई थाना क्षेत्र के अहरोला नबाजी गांव में रिश्तेदारों के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आए थे। तभी अन्तिम संस्कार में शामिल होकर सभी लोग वापस लौट रहे थे।उसी दौरान थाना जुनावई क्षेत्र कै रिबाड़ा गांव के नजदीक पुरानी रंजिश के चलते रास्ते में घात लगाए बैठे लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राली को रोककर उसमें सवार लोगों पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार थाना गुन्नौर क्षेत्र के घुघईया गांव के रहने वाले महिला एवं पुरुष सोमवार को अहरोला नबाजी गांव में रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूर...