समस्तीपुर, अक्टूबर 17 -- Samastipur News: मोरवा। हलई थाना क्षेत्र के बाजितपुर करनैल पंचायत के पहाड़पुर गांव से पुलिस ने 8 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान रामनाथ राय के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, गश्ती पार्टी के दौरान पीटीसी महेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहाड़पुर से विक्रम कुमार को 8 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई में शराब बरामदगी के साथ आरोपित युवक को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर विक्रम कुमार को जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...