समस्तीपुर, जुलाई 23 -- Samastipur News: समस्तीपुर। जिले में नियोजित शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। विजिलेंस जांच के दौरान जिन 3545 नियोजित शिक्षकों की मेधा सूची त्रुटिपूर्ण या संदिग्ध पाई गई है, उनकी मेधा सूची अब अलग से मंगाकर जांच की जाएगी। विजिलेंस की मांग पर जिला शिक्षा कार्यालय ऐसे शिक्षकों की मेधा सूची अपलोड कर भेजने की तैयारी में है।

नियुक्ति में गड़बड़ी का मामला जांच में यदि किसी शिक्षक की नियुक्ति फर्जी या नियम विरुद्ध पाई गई तो नौकरी समाप्त होने के साथ-साथ संबंधित शिक्षक के खिलाफ केस भी दर्ज की जाएगी। जिले में नियोजित शिक्षकों की नियुक्ति में गड़बड़ी की जांच लंबे समय से चल रही है। अब तक 7909 नियोजित शिक्षकों के फोल्डरों की विजिलेंस जांच पूरी हो चुकी है। इस जांच में 111 शिक्षक फर्जी पाए गए, ...