समस्तीपुर, अक्टूबर 12 -- सर्विस रोड से आवागमन बहाल करने का निर्देश Samastipur News: दलसिंहसराय। शहर स्थित 32 नम्बर रेल गुमटी पर निर्माणाधीन आरओबी के कारण सरदारगंज में एनएच 28 से मिलनेवाली मुख्य सड़क को महावीर चौक तक बंद कर दिया गया है। लेकिन पिछले काफी समय से आरओबी का निर्माण कार्य बंद है। वैकल्पिक मार्ग की चौड़ाई कम रहने तथा व्यस्त व्यवसायिक क्षेत्र होने से उक्त सड़क पर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। पूजा एवं त्योहारी सीजन में शहर में भीड़ लगना तय है। इससे जाम के और गहराने की संभावना बनी है। इसके मद्देनजर जदयू नेता सुनील कुमार बमबम ने शांति समिति की बैठक में काम बंद रहने तक आरओबी के नीचे सर्विस रोड की मरम्मत कर आमलोगों के आवागमन के लिए चालू करने का सुझाव दिया था। इस ओर सोमवार को पुल निगम के इंजीनियर एवं नप ईओ अभिसार कुमार के साथ एस...