समस्तीपुर, अक्टूबर 24 -- Samastipur News: 28 फरवरी तक कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द समस्तीपुर, हिसं। आगामी सर्दी के मौसम में कुहासे की आशंका को ध्यान में रखते रेलवे ने कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दिसंबर से 28 फरवरी तक अलग अलग रेलखंडों पर चलने वाली ट्रेनों को अलग अलग तिथियों में रद्द कर दिया गया है। इस दौरान ट्रेन संख्या 15903 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार को जबकि ट्रेन संख्या 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार व बुधवार को रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 15725 न्यू जलपाईगुड़ी आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को जबकि 15726 आनंद विहार टर्मिनल न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को रद्द रहेगी। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 15909 अवध असम एक्सप्रेस...