समस्तीपुर, अगस्त 28 -- Samastipur News: विभूतिपुर। प्रखंड के सुरौली पंचायत के सुबावन दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड का शुक्रवार को तीसरा बोनस वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2019-20 से 2024-25 तक के सात वर्षों का समिति से जुड़े 254 किसानों के बीच 10 लाख 81 हजार 886 रुपये बोनस की राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने की।

समारोह की शुरुआत समारोह का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों एवं समिति से जुड़े लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समिति के सचिव चंदन कुमार ने आगत अतिथियों का चादर, पाग और फूल-माला देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संघ के अध्यक्ष उमेश राय ने किसानों और समिति से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समिति की मजबूती के लिए अध्यक्ष और सचिव के साथ सभी किसानों को कदम स...