Samastipur News: 25 बकायेदारों पर गिरफ्तारी वारंट जारी
समस्तीपुर, अगस्त 19 -- Samastipur News: दलसिंहसराय। नीलाम पत्र वादों के निष्पादन एवं बकाया राशि की वसूली को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त एवं समस्तीपुर जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देश के आलोक में एसडीओ सह अनुमंडल नीलाम पत्र पदाधिकारी किशन कुमार ने 25 बकायेदारों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वारंट के निष्पादन को लेकर संबंधित थानाध्यक्षों को अलग से निर्देश भी दिया गया है। एसडीओ ने बताया कि 17 से 31 अगस्त तक नीलाम पत्र वादों के निष्पादन एवं राशि वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में अनुमंडल के अन्य थाना क्षेत्र के बकायेदारों के ऊपर भी गिरफ्तारी का वारंट जारी करने की बात भी कही। मालूम हो कि 50 हजार से 5 लाख रुपये तक बकाया रखनेवाले लोगों के ऊपर सम्बंधित बैंक एवं अन्य विभागों द्वारा दायर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.