समस्तीपुर, सितम्बर 25 -- Samastipur News: मोरवा। चकपहाड़ पंचायत में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में आवास प्लस के आधार पर तैयार की गई स्थाई प्रतीक्षा सूची पर चर्चा की गई और सूची को मंजूरी प्रदान की गई। मुखिया प्रतिनिधि पिंटू कुमार गिरी ने बताया कि चकपहाड़ पंचायत के कुल 1835 लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की सूची में शामिल किए गए हैं। इनमें सामान्य वर्ग के 1575, अनुसूचित जाति के 255 तथा अनुसूचित जनजाति के 5 लाभार्थी शामिल हैं। पंचायत भवन में सूची चस्पा किए जाने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपना नाम देखा। यह भी पढ़ें- Bagaha News: वाल्मीकिनगर में आम सभा आयोजित आवास सहायक दिनेश शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्धारित दिशा-निर्देशों और मानकों के आधार पर लाभार...