समस्तीपुर, अगस्त 19 -- Samastipur News: उजियारपुर। अंगारघाट पुलिस ने 18.5 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान अंगार वार्ड 5 निवासी रामवृक्ष पासवान के पुत्र रंजन कुमार व लक्ष्मी महतो के पुत्र पंकज कुमार महतो के रूप में की गयी है। जानकारी देते हुए अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया की गिरफ्तार दोनों धंधेबाजों के पास से 18.5 लीटर देशी (चुलाई) शराब बरामद किया गया। उन्होंने बताया की धंधेबाज रंजन को मुरियारो गांव में शराब बेचने के लिए ले जाते हुए तो धंधेबाज पंकज को उसके घर में छापेमारी कर दबोचा गया है। थानाध्यक्ष के अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायायिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...