समस्तीपुर, सितम्बर 23 -- Samastipur News: समस्तीपुर। जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के स्तर से जारी कर दिया गया है। पोर्टल पर शिक्षक लॉगइन कर स्थानांतरण व आवंटित किए गए नए विद्यालय को देख सकते हैं। डीपीओ, जमालुद्दीन ने बताया कि स्थानांतरण में समानुपातिक स्थानांतरण 1234 तथा म्युचुअल (पारस्परिक ) स्थानांतरण 434 किया गया है। इस तरह 1668 शिक्षकों का अंतिम स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। डीपीओ ने बताया कि स्थानांतरित ऐसे शिक्षकों को 30 सितंबर तक नए स्कूल में योगदान करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...