समस्तीपुर, अगस्त 20 -- Samastipur News: विद्यापतिनगर। नीलाम पत्र वाद से जुड़े मामलों में कार्रवाई तेज करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-नीलाम पत्र पदाधिकारी महताब अंसारी विद्यापतिनगर की ओर से थानाध्यक्ष विद्यापतिनगर को 16 व्यक्तियों के गिरफ्तारी वारंट का तामिला कराने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में जारी पत्र में संबंधित वारंटियों को गिरफ्तार कर निर्धारित तिथि को न्यायालय में उपस्थित कराने को कहा गया है। पत्र के अनुसार नीलाम पत्र वाद के अंतर्गत 16 संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। थाना को वारंट का विधिवत तामिला कराते हुए संबंधित व्यक्तियों को गिरफ्तार करने तथा 27 अगस्त को न्यायालय में उपस्थित कराने का निर्देश दिया गया है। जारी सूची में राज किशोर सिंह, उमेश पासवान, चन्द्रदेव राम, उपेन्द्र राम, मुन्ना देवी,...