समस्तीपुर, अगस्त 16 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निप्र। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय के सभागार में देशभक्ति, लोक संस्कृति और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों तथा विभिन्न डांस अकादमियों से चयनित 13 समूहों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभागार में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर एसडीओ राकेश कुमार, डीपीओ स्थापना जमालुद्दीन, डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान शुभम कसौधन, डीपीओ मध्यान भोजन योजना प्रेम शंकर झा तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सहदेई में आन बान और शान से लहराया तिरंगा, तिरंगा को लोग...