समस्तीपुर, अक्टूबर 16 -- Samastipur News: समस्तीपुर। उजियारपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज चांदचौर करिहारा में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छता पर्यवेक्षक के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस पद के लिए कुल 11 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया है। विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदनों के आधार पर मेधा सूची तैयार कर उसका प्रकाशन कर दिया गया है। अब मुखिया की अनुमति से ग्राम सभा आयोजित कर वरीयता क्रम के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय उजियारपुर के निर्देशों के अनुपालन में पंचायत की मुखिया एवं पंचायत सचिव की ओर से 4 सितंबर को पूरे पंचायत में माइकिंग कराई गई थी। इसके माध्यम से ग्रामीणों को चयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही पंचायत भवन स्थित कार्यालय के सूचना पट्ट पर भी संबंधित सूचना प्रदर्शित की गई ...