समस्तीपुर, अगस्त 22 -- Samastipur News: मोहनपुर। थाना क्षेत्र के राजपुर जौनापुर के ढाव में डूबे किशोर का शव 10 घंटे बाद शनिवार की शाम में मिला। स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम की लगातार प्रयास से किशोर का शव बरामद किया। शव को देखते ही मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

किशोर की स्थिति बता दें कि जौनापुर निवासी सचिदानंद सिंह का पुत्र प्रियांशु कुमार ढा़व के उस पार से मवेशियों के लिए हरा चारा लाने गया था। जहां से चारा लेकर वापस घर लौट रहा था। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण ढ़ाव में पानी का बहाव तेज हो गया था। जिसमें वह डूब गया। जिसके बाद से ही स्थानीय गोताखोर ने काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस और SDRF की कार्रवाई सूचना पर पहुंचे पुलिस व सीओ संतोष कुमार ने ए...