समस्तीपुर, अक्टूबर 9 -- Samastipur News: पूसा। उत्तर बिहार के अधिकांश भागों में अगले चार दिनों तक मौसम साफ एवं शुष्क रहेगा। इस दौरान 10 अक्टूबर को सारण, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण के कुछ स्थानों पर गरज-चमक, वज्रपात एवं हल्की तेज हवा चलने की संभावना है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 14 अक्टूबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 5 से 15 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा एवं बाद मेंं पछुआ हवा चलने का अनुमान है। इस अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80-95 एवं दोपहर में 40-45 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today: 18 जिलों में आंधी-पानी-ठनका का अलर्ट, आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम? पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 28-34 डिग्री...