समस्तीपुर, सितम्बर 25 -- Samastipur News: समस्तीपुर निज संवाददाता। विज्ञान, नवाचार और सामाजिक सरोकार को रंगमंच के माध्यम से जीवंत करते हुए गुरुवार को तिरहुत एकेडमी के सभागार में जिला स्तरीय विज्ञान ड्रामा 2026 आयोजित हुआ। 'साइंस एंड सोसाइटी' विषय के अंतर्गत कृत्रिम बुद्धिमत्ता, इलेक्ट्रिक वाहन, महासागरीय संरक्षण एवं अंतरतारकीय आवास जैसे समसामयिक उपविषयों पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच, अभिनय-कौशल और रचनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीईओ कामेश्वर गुप्ता, डीपीओ शुभम कशौधन एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: किशोर रंगकर्मियों ने रंगमंच से उठाई पर्यावरण की पुकारप्रतियोगिता में प्रदर्शन पूरे आयोजन में विद्यार्थियों ने विज्ञान को केवल प...