समस्तीपुर, अगस्त 30 -- Samastipur News: ताजपुर। स्थानीय हॉस्पिटल चौक पर बीते एक पखवाड़े से हाई मास्ट लाइट नहीं जल रहा है। इस कारण शाम होते ही चौक पर चारों तरफ अंधेरा पसर जाता है। स्थानीय निवासी, राहगीरों व दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन के साथ साथ मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद से समस्या की ओर ध्यान देते हुए यथाशीघ्र हाई मास्ट लाइट जलवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...